CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG BREAKING: बजरंग दल के युवा नेता ने लगाई फांसी, पर्स से मिला सुसाइड नोट

CG BREAKING: बजरंग दल के युवा नेता ने लगाई फांसी, पर्स से मिला सुसाइड नोट
Share

दुर्ग जिले में भाजपा से जुड़े एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम गोपाल सिंह राजपूत (30) है। पुलिस ने मौके से दो पेज का सुसाइड नोट भी बरामद किया है। गोपाल राजनीतिक रूप से सक्रिय था। पिछले कार्यकाल में भाजयुमो का जिला कार्यकारिणी सदस्य रहा था और बजरंग दल से भी जुड़ा हुआ था। वो कैरियर पब्लिक स्कूल के पास शंकर नगर का रहने वाला था। मोहन नगर पुलिस ने खुदकुशी का मामला दर्ज कर लिया है और आगे जांच में जुट गई है।


सुसाइड के कारण का नहीं हुआ खुलासा
गोपाल सिंह राजपूत रविवार की रात करीब 11.15 बजे घर लौटा था, खाना खाने के बाद वो अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे उसके पिता तारन सिंह जब नहाने के लिए ऊपर गए तो वहां का दरवाजा बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया। फिर उन्होंने अपने बड़े और छोटे बेटे की मदद से दरवाजे को धक्का देकर खोला। अंदर गए तो गोपाल की लाश फंदे पर झूल रही थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम ने घर पहुंचकर शव का पंचनामा किया। बाद में शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।


पर्स में मिला सोसाइड नोट
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी कीरेन्द्र सिंह ने बताया कि, गोपाल प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम कर रहा था। उसने गमछे से फांसी का फंदा बनाया और पंखे के हुक से उसे लटका कर सुसाइड किया है। उसने वही कपड़े पहने थे, जो रविवार को पहने थे,घर में आने के बाद उसने कपड़े नहीं बदले थे। उसके पर्स से दो पेज का सुसाइड नोट मिला है। लेकिन अभी पुलिस ने उसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। गोपाल के सुसाइड को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं है।


कलाई काटने के निशान मिले, जेब से नया ब्लेड मिला
मोहन नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गोपाल सिंह की जेब से नया ब्लेड बरामद किया गया है। लेकिन उस ब्लेड पर खून के निशान नहीं मिले है। बताया जा रहा है कि जिस तरह से बाएं हाथ को दो जगहों से काटा गया है, वो ब्लेड से ही काटा जा सकता है। लेकिन पुलिस को मौके से वो ब्लेड नहीं मिला है। जिससे गोपाल ने अपने हाथ को काटा था।



Share

Leave a Reply