BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CG – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया बड़ा ऐलान, आबकारी विभाग में 200 आरक्षकों और 90 SI की होगी भर्ती

CG – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया बड़ा ऐलान, आबकारी विभाग में 200 आरक्षकों और 90 SI की होगी भर्ती
Share

 रायपुर। प्रदेश सरकार आबकारी विभाग में आरक्षकों के 200 और उप निरीक्षक के 90 पदों पर भर्ती करने जा रही है। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पोरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में दी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शराब घोटाले में पूर्व मंत्री अंदर हैं. 2000 करोड़ का घोटाला हुआ है, इससे शर्म की बात और क्या हो सकती है। कांग्रेस सरकार में नकली होलोग्राम और नकली शराब की बिक्री हुई। हमारी सरकार में ऐसा बिल्कुल भी नहीं होगा। नए अध्यक्ष के पदभार के बाद विश्वास है कि राजस्व की बढ़ोतरी होगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने माहौल को हल्का करते हुए कहा कि कॉरपोरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी का ड्रेस देखकर पता चलता है कि यह शराब छूते तक नहीं हैं। इससे कारपोरेशन स्ट्रांग होगा और काम अच्छे से होगा।

पदभार ग्रहण कार्यक्रम में मौजूद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि पिछली सरकार ने शराब की बिक्री में करीब 2000 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार किया था। इसलिए इस बार एक ईमानदार व्यक्ति को नियुक्त किया गया है।



Share

Leave a Reply