CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG Crime : सपेरे बनकर घर में घूसे बदमाश, महिला पर पाउडर छिड़ककर किया बेहोश, फिर की ये घटिया हरकत

CG Crime : सपेरे बनकर घर में घूसे बदमाश, महिला पर पाउडर छिड़ककर किया बेहोश, फिर की ये घटिया हरकत
Share

 रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे धरसीवां इलाके के कपसदा गांव में लूट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता रमशीला साहू घर पर अकेली थी। सपेरा बनकर आए दो अज्ञात बदमाशों ने महिला पर पाउडर छिड़ककर उसे बेहोश किया, फिर घर में घुसकर सोने चांदी के जेवर समेत 48 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए।

पीड़िता ने धरसीवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थी के मुताबिक, 11 नवंबर को सुबह 11 बजे वह घर में अकेली थी। उनके पति, देवर, ससुर सभी काम में सिलतरा गए थे। सास व देवरानी धान काटने खेत गए थे। लगभग 11:30 बजे दो अज्ञात व्यक्ति घर के बाहर आए। दोनों काला शर्ट व लुंगी पहने थे। एक आदमी हाथ में साप की टोकनी रखा था। उसने बोला कि हम लोग सपेरे हैं। चावल दो। घर से चावल लाई तो चावल नही लिया। परछी में खड़ी थी। एक आदमी मेरे पास आकर मेरे चेहरे में पावडर छिड़क दिया। फिर बेहोश होकर नीचे जमीन में गिर गई। 

पीड़िता ने बताया, लगभग 12:15 बजे होश आया तो दोनों आदमी गायब थे। मेरे सास के कमरे में रखा आलमारी टूटा था और सभी सामान बिखरा पड़ा था।  देवरानी के कमरे में रखा आलमारी भी टूटा हुआ था। उसका भी सामान बिखरा था। मेरे कमरे का भी आलमारी का लाॅक टूटा था और आलमारी में रखे चांदी के जेवर एक चांदी का पायल 5 तोला, हाप करधन 3 तोला नहीं था। नगद जुमला कीमत 48,000 रुपए का जेवर गायब था, जिसे अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गए। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 



Share

Leave a Reply