BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CG Crime- इश्क का खौफनाक अंजाम: एकतरफा प्यार में पागल युवक ने दुल्हन पर किया जानलेवा हमला, पीड़िता की हालत गंभीर

CG Crime- इश्क का खौफनाक अंजाम: एकतरफा प्यार में पागल युवक ने दुल्हन पर किया जानलेवा हमला, पीड़िता की हालत गंभीर
Share

 जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एकतरफा प्यार में पागल युवक ने नई नवेली दुल्हन पर शादी के ठीक बाद चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके फरार हो गया, पीड़िता के परिजनों की शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना कोतबा चौकी क्षेत्र की है।

शुरूआती जानकारी के अनुसार, पीड़िता की हाल ही में शादी हुई थी और वह अपने ससुराल में थी। इसी दौरान बीती रात एक युवक उसके ससुराल में घुस आया और पीड़िता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई। जैसे ही इस बारे में ससुराल वालों को पता चला वह उसे तत्काल पास ही मौजुद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसके हाथ में 29 टांके लगाए हैं।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है।



Share

Leave a Reply