CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG CRIME NEWS : नाबालिग से दुष्कर्म , 5 लाख का इनामी आरोपी गिरफ्तार

CG CRIME NEWS : नाबालिग से दुष्कर्म , 5 लाख का इनामी आरोपी गिरफ्तार
Share

गरियाबंद : सात महीने से फरार दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल आरोपी युवक नाबालिग का अपहरण कर हैदराबाद ले गया था। वहां उसने उसके साथ 6 महीने तक दुष्कर्म किया। लड़की जब वहां से किसी तरह भागकर वापस आई, तब जाकर पूरे मामले की जानकारी सामने आई। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।

इस मामले में पीडि़ता ने 14 मई 2021 को आरोपी लोकेश्वर बंजारे के खिलाफ शिकायत की थी। अपनी शिकायत में उसने बताया था कि 20 नवंबर को लोकेश्वर बंजारे उसका अपहरण कर उसे हैदराबाद ले गया था। यहां आरोपी ने उसे 6 माह तक अपने कब्जे में रखा और इस दौरान उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। फिर अचानक आरोपी उसे अकेला छोड़कर लापता हो गया। जिसके बाद पीडि़ता किसी तरह भागकर वापस गरियाबंद पहुंची थी। इसके बाद उसने पूरे मामले की शिकायत थाने में की थी।

शिकायत होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की थी। लेकिन लोकेश का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। जिस पर पुलिस ने उसे पर 5 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की थी। इस बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी हैदराबाद में ही है। वह वहीं किसी कंपनी में काम कर रहा रहा है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और हैदराबाद से ही उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी हैदराबाद की ही कंपनी में काम करता था। वो जब पिछले साल अपने गांव आया था तब उसने आरोपी का अपहरण किया था।
 



Share

Leave a Reply