CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG CRIME NEWS : नाबालिग से विवाह कर किया दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

CG CRIME NEWS : नाबालिग से विवाह कर किया दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार
Share

रायपुर : राजधानी रायपुर में नाबालिग लड़की से जबरदस्ती विवाह रचाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दरअसल लड़की स्कूल गई थी, तभी युवक उसे अगवा कर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। उसने छात्रा की जबरदस्ती मांग भर दी और गले में मंगल सूत्र भी पहना दिया। पुलिस ने एक सप्ताह बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय छात्रा 8वीं कक्षा में पढ़ती है। 29 दिसंबर को वह स्कूल जाने के लिए निकली थी। इसके बाद घर वापस नहीं आई। इससे परेशान परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। परिजनों ने रिश्तेदार व उसकी सहेलियों से भी जानकारी जुटाई, तब भी कुछ पता नहीं चला। शाम को परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने अपहरण की आशंका से अपराध दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी। बुधवार को लड़की अपने घर लौट गई और परिजनों को आप बीती बताई। तब परिजन उसे लेकर थाना पहुंचे। लड़की का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी विशाल यादव 21 वर्ष की तलाश कर उसे तोरवा क्षेत्र के देवरी खुर्द स्थित अपने मकान से पकड़ा। उसके खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
 



Share

Leave a Reply