CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG CRIME NEWS: शादी के लिए प्रेमिका नहीं हुई तैयार तो मार डाला, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

CG CRIME NEWS: शादी के लिए प्रेमिका नहीं हुई तैयार तो मार डाला, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
Share

कोरबा: प्रेम प्रसंग के बाद शादी के लिए तैयार नहीं होने पर दर्री के अटल आवास में रहने वाली एक युवती की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी। हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के अनुसार दर्री थाना अंतर्गत अटल आवास लाटा में निवासरत मोनिका मंडल 19 वर्ष व पड़ोस के सुजान मल्लिक 20 वर्ष के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन मोनिका उससे शादी करने के लिए तैयार नहीं थी। इस चक्कर में हुए विवाद पर सोमवार की शाम सुजान ने उसकी हत्या कर दी। कमरे फर्श पर मोनिका को लहुलुहान हालत में पाकर परिजन ने इसकी 112 को दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तब तक परिजन युवती को एनटीपीसी अस्पताल लेकर पहुंच चुके थे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन व पड़ोसियों के बयान के आधार पर सुजान मल्लिक को पुलिस संदेह में पकड़ा। पूछताछ में उसने प्रेम प्रसंग के बाद उसके शादी के लिए तैयार नहीं होने पर मोनिका की हत्या करना स्वीकार कर लिया


उसने बताया कि मोनिका को उसने शादी नहीं करने पर आत्महत्या करने की धमकी दी थी, लेकिन वह मान नहीं रही थी। इससे वह जब सोमवार की शाम मिलने पहुंची तो उसने आक्रोशित होकर उसका गला दबाया फिर फर्श से उसका सिर पटककर उसे मार डाला। दर्री थाना में हत्या का मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सुजान पॉलिटेक्निक का छात्र है इसके अलावा वह अपने घर के पास ही एक कमरे में ट्यूशन पढ़ाकर अपना खर्च निकालता था। मोनिका उसके गरीबी के कारण उसके साथ शादी के लिए तैयार नहीं थी।



Share

Leave a Reply