CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG CRIME NEWS: परिवार की लड़की पर कमेंट करना पड़ा भारी, 3 लोगों ने मिलकर लातू-घूंसों से जमकर पीटा

CG CRIME NEWS: परिवार की लड़की पर कमेंट करना पड़ा भारी, 3 लोगों ने मिलकर लातू-घूंसों से जमकर पीटा
Share

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, हंसी मजाक के बाद हुए विवाद के चलते एक अधेड़ की हत्या कर दी गई। मृतक को उसके ही गांव के ही 3 लोगों ने मिलकर मार डाला। तीनों ने पहले लात-घूंसों से अधेड़ को मार-मारकर जमकर पीटा। इसके बाद उसका गला भी दबा दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर बाद ही अधेड़ की मौत हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को अब गिरफ्तार कर लिया है। मामला खरसिया थाना के पामगढ़ गांव का है।


दरअसल, 10 नवंबर दो दोपहर करीब 3.30 बजे पामगढ़ निवासी महादेव पटेल(48) गांव के ही प्रेम चौक की ओर घूमने गया था। इसी दौरान गांव का ही गौरीशंकर पटेल अपने घर के पास अपने साथी सुमन पटेल और भूषण पटेल के साथ खड़ा था। सभी आपस में बाद कर रहे थे। इतने में महादेव पटेल भी मौके पर पहुंच गया और सभी आपस में बात करने लगे।


परिवार की लड़की पर कमेंट किया
बातचीत के दौरान महादेव ने गौरी शंकर से मजाक शुरू कर दिया। मजाक में महादेव पटेल ने गौरी शंकर के परिवार की लड़की पर कुछ कमेंट कर दिया। इसी बात से गौरीशंकर नाराज हो गया और वह महादेव से विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि गौरीशंकर ने अपने दोनों साथियों के साथ महादेव को लात-घूंसों से जमकर पीटा। इसके बाद तीनों ने मिलकर उसका गला दबा दिया।


बीच-बचाव करने आया छोटा भाई
इधर, इसकी खबर लगते ही महादेव का भाई हरमन लाल पटेल बीच-बचाव करने पहुंचा। तब तक महादेव बुरी तरह घायल हो गया था। हरमन ने किसी तरह वहां से महादेव को उठाया और उसे अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने महादेव को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ही हरमन लाल पटेल ने मामले की शिकायत खरसिया थाना में दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपी के खिलाफ के हत्या का केस दर्ज किया था। खबर मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा किया गया है। शुक्रवार को अब तीनों आरोपियों को रिमांड पर भेजा जाएगा।



Share

Leave a Reply