CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG Crime : मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, दो अंतर्राज्यीय आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे…

CG Crime : मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, दो अंतर्राज्यीय आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे…
Share

 रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर लाखों रूपए की ठगी करने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। वहीं घटना में शामिल एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि कवर्धा निवासी संतोष चंद्रवंशी ने थाना तेलीबांधा में शिकायत किया था कि उसके पुत्र अभिषेक चंद्रवंशी द्वारा नीट परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर तेलीबांधा रायपुर स्थित मेग्नेटो मॉल में ब्लू बेरी सर्विस नामक फर्म के संचालक कल्पत्रु दास ने फोन कर एम.बी.बी.एस में प्रवेश लेने के लिए मिलने रायपुर बुलाया था। जिससे अभिषेक अपने दोस्त के साथ रायपुर पहुंचा था।

जहां आरोपी कल्पत्रु ने उसे पश्चिम बंगाल स्थित गौरी देवी मेडिकल कालेज दुर्गापुर में एडमिशन कराने का आश्वसन देते हुए एडमिशन कराने के लिए 15 लाख रूपये लगने एवं सीट कम होने के कारण पहले 5 लाख रूपये एडवांस जमा करने को कहा। जिससे संतोष ने कल्पत्रु दास को उसके तेलीबांधा स्थित ऑफिस में 5 लाख रूपये दिये गये। पीड़ित संतोष द्वारा कल्पत्रु दास को कॉलेज दिखाने एवं मेडिकल कॉलेज में एडमिशन कराने वाले व्यक्तियों से मिलवाने के लिए कहे जाने पर

कल्पत्रु दास द्वारा प्रार्थी को कोलकाता पश्चिम बंगाल में अपने अन्य साथी राजेश दास एवं संजय दास के साथ कोलकाता स्थित ब्लू बेरी सर्विस नाम से संचालित ऑफिस में मिलवाया तथा गौरी देवी मेडिकल कॉलेज दिखाया गया। जिस पर पीड़ित द्वारा दिनांक 18 मार्च 2021 को कल्पत्रु दास को उसके तेलिबांधा स्थित ऑफिस में 10 लाख रूपये दिये गये। जिस पर कल्पत्रु दास द्वारा प्रार्थी को उसके पुत्र का एडमिशन उक्त कॉलेज में अप्रैल 2021 तक होने की बात कही गई।

किन्तु प्रार्थी के पुत्र का अप्रैल 2021 तक एडमिशन नही होने पर प्रार्थी द्वारा मोबाईल फोन के माध्यम से कल्पत्रु दास से संपर्क करने पर उसका फोन बंद आने लगा तथा तेलीबांधा स्थित ऑफिस जाकर देखने पर पाया गया की उसका ऑफिस बहुत दिनों से बंद पड़ा है। कल्पत्रु दास तथा उसके अन्य साथी राजेश दास एवं संजय दास द्वारा प्रार्थी के पुत्र को एम.बी.बी.एस कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर कुल 15 लाख रूपये की ठगी कर फरार हो गये थे।

जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच में लिया था। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों की उपस्थिति कोलकाता में होना पाये जाने से 4 सदस्यीय टीम को कोलकाता रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा कोलकाता पहुंचकर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। आरोपियान बहुत ही शातिर किस्म के थे, जो अपना बचाव एवं

पुलिस को गुमराह करने के लिए बार-बार अपना लोकेशन बदल रहें थे, कि टीम के सदस्यों द्वारा कोलकाता में कैम्प कर आरोपियों के संबंध में पुख्ता जानकारी प्राप्त कर रेड कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी राजेश कुमार दास 35 वर्ष एवं संजय कुमार दास 35 वर्ष को पकड़ा गया। दोनों आरोपी मूलतः उड़िसा के रहने वाले है। वर्तमान में वे दोनों कोलकाता में रहते थे। वहीं घटना में शामिल आरोपी कल्पत्रु दास फश्रार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है।



Share

Leave a Reply