CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG CRIME : नागमणि का लालच देकर 15 लाख की ठगीकर फरार हुए आरोपी, पढ़िए पूरी खबर….

CG CRIME : नागमणि का लालच देकर 15 लाख की ठगीकर फरार हुए आरोपी, पढ़िए पूरी खबर….
Share

 गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : CG CRIME :  थाना गौरेला के ग्राम कन्हारी में नागमणि का लालच देकर 15 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि ठगों ने अपने पास नागमणि होने का दावा करते हुए उसे 30 लाख रुपए में बेचने की बात कही और पीड़िता हरि प्रसाद कश्यप को अपने झांसे में ले लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, ठगों ने पहले मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर 11000 रुपए हर महीने और 1 लाख एग्रीमेंट की बात कहकर हरि प्रसाद कश्यप को अपने झांसे में लिया. इसके बाद अपने पास नागमणि होने का दावा करते हुए उसे 30 लाख रुपए में बेचने की बात कही. ठगों ने आधी कीमत याने 15 लाख रुपए लेकर कथित नागमणि एक बैग में रखकर दिया, बाद में खोलने की विधि बताने की बात कहते हुए फरार हो गए.

ठगों के जाने के कुछ देर बाद बैग खोलने पर उसमें से रुई निकली. जिसके बाद पीड़िता हरि प्रसाद ने गौरेला थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ ठगी करने की शिकायत दर्ज कराई. मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज़ करआरोपियों की तलाश में जुट गई है.



Share

Leave a Reply