CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG Crime : महिला ने अपने साथी के साथ मिलकर रची लूट की झूठी कहानी, दोनों गिरफ्तार, जाने क्या है वजह…

CG Crime : महिला ने अपने साथी के साथ मिलकर रची लूट की झूठी कहानी, दोनों गिरफ्तार, जाने क्या है वजह…
Share

 दुर्ग। CG Crime भिलाई-3 थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक महिला से लूट होने की वारदात सामने आई थी। जिसे पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में सुलझा लिया। मामले में शिकायत करने वाली महिला व उसके एक साथी को लूट की झूठी कहानी गढ़ने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

बता दें कि ऐरावत परिसर एलआईसी ऑफिस के पास पद्नाभपुर दुर्ग निवासी भावना राठौर 28 वर्ष ने लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह बीसी की रकम 4.64 लाख रुपए बैग में लेकर स्कूटी से जमा करने कुम्हारी जा रही थी। शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब वह जैसे ही सोमनी के पास पहुंची तो एक जगह पर पानी पीने के लिए रुकी।

वह पानी की बोतल निकालकर पानी पी ही रही थी, कि तभी काले रंग की बाइक में सवार दो लोग आए और उसका बैग लेकर भाग गए। लूट की घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। चारों तरफ नाकेबंदी कर दी गई। पुलिस ने जब घटना स्थल का सीसीटीवी फुटेज निकाला तो सारी सच्चाई पता चल गई। फुटेज में कहीं भी लूट की घटना के कोई साक्ष्य नहीं मिले। इस पर पुलिस ने महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने लूट की कहानी बनाना मान लिया।

आरोपी भावना राठौर ने बताया कि उसके पास 6-7 लोगों का बीसी का पैसा जमा था। उसे लोगों को देना था। रकम लगभग साढ़े चार लाख रुपए की थी। रकम लौटाना न पड़े इसके लिए उसने रिसाली स्ट्रीट नंबर 3 निवासी अपने साथी टार्जन बंजारे 36 वर्ष के साथ लूट की झूठी कहानी बनाई। उसने टार्जन को बैग दे दिया। जब वह वहां से चला गया तो महिला ने लूट की झूठी शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।



Share

Leave a Reply