CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG - मकान में मिली पति-पत्नी और मासूम बच्चे का शव...कमरे का नजारा देख रोंगटे हो गए खड़े

CG - मकान में मिली पति-पत्नी और मासूम बच्चे का शव...कमरे का नजारा देख रोंगटे हो गए खड़े
Share

 कोरबा। कोरबा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, यहां के उरगा थाना क्षेत्र में एक मकान में पति-पत्नी और एक मासूम बच्चे की लहूलुहान लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मकान के कमरे का दृश्य देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गये। घटनास्थल का नजारा देखने से अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्यारों ने सो रहे परिवार पर जानलेवा हमला कर सभी की बेरहमी से हत्या करने के बाद फरार हो गये।

हत्या की ये वारदात कोरबा जिला के उरगा थानांतर्गत कुकरीचोली की बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि गांव में जयराम रजक का मकान है। घर में उसके साथ उसकी पत्नी सुजाता रजक और 2 साल की बेटी थी। आज सुबह स्थानीय लोगों ने परिवार के लोगों के घर से बाहर नही आने पर मौके पर जाकर देखा तो तीनों की लाश घर में मिली। गांव घर के लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद इस हत्याकांड को धारदार हथियार से अंजाम देने की बात सामने आ रही है। पुलिस टीम द्वारा फारेंसिक और डाॅग स्कवाॅड की मदद ली जा रही है। इस अंधे कत्ल की वारदात को किन कारणों से दिया गया ? किस वजह से पूरे परिवार की हत्या कर दी गयी ? पुलिस घटना से जुड़ें हर एक पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस हत्याकांड पर से पर्दा उठा लिया जायेगा।



Share

Leave a Reply