BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CG : दीपक बैज की होगी छुट्टी ! जानिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्या कहा ?

CG : दीपक बैज की होगी छुट्टी ! जानिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्या कहा ?
Share

 रायपुर।  विधानसभा, फिर लोकसभा और अब निकाय चुनाव में हार की हैट्रिक के बाद कांग्रेस में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। पूरजोर चर्चा है कि अध्यक्ष पद से दीपक बैज की छुट्टी हो सकती है। इधर नये प्रदेश अध्यक्ष को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़े ही सधे अंदाज में जवाब दिया है।

भूपेश बघेल ने कहा कि कौन क्या कह रहा है इस पर मैं कुछ नहीं कहना चाहता हूं। प्रदेश अध्यक्ष जैसे पदों पर नियुक्ति हाईकमान का विषय है। इस संबंध में कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व ही निर्णय लेगा। इस मामले में अगर हमसे सलाह ली जाती है तो हम अपनी बात रखते हैं।

राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली दौरे को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि, 19 फरवरी को वे महासचिव, प्रभारियों की बैठक में शामिल होंगे। वरिष्ठ नेताओं से मिलकर नई जिम्मेदारी के लिए धन्यवाद दूंगा। भूपेश बघेल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव में बड़ी हार हुई है। इस संबंध में अपनी बात मैं पार्टी के भीतर कहूंगा।



Share

Leave a Reply