BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CG- शराब घोटाले में ED की कार्रवाई पर बोले डिप्टी सीएम, अब कोई गुनाहगार नहीं बचेगा, संगठित सिंडिकेट ने किया था घोटाला

CG- शराब घोटाले में ED की कार्रवाई पर बोले डिप्टी सीएम, अब कोई गुनाहगार नहीं बचेगा, संगठित सिंडिकेट ने किया था घोटाला
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। घोटाले पर राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस शासनकाल में लगभग 2000 करोड़ रुपए का संगठित घोटाला हुआ था, जिसे एक क्रिमिनल सिंडिकेट बनाकर अंजाम दिया गया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ईडी की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच रही है और प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी और संपत्ति अटैचमेंट की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच में अब तक कई महत्वपूर्ण खुलासे सामने आए हैं और ईडी उसी के आधार पर कदम उठा रही है।

  • “कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदेश में दो-दो काउंटरों से शराब बेची जा रही थी।”

  • “नकली शराब और फर्जी होलोग्राम के ज़रिए खुलेआम घोटाला किया गया।”

  • “शराब माफिया और सत्ता के संरक्षण में बना था संगठित सिंडिकेट।”

  • “यह केवल कानून का विषय है, इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं।”

उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह घोटाला जनता की आंखों के सामने हुआ और अब जांच एजेंसी कानूनी तरीके से सच्चाई सामने ला रही है। उन्होंने कहा कि “जो लोग इसमें शामिल थे, वे जल्द ही कानून के शिकंजे में होंगे।”

ईडी की कार्रवाई:

ईडी ने घोटाले की कड़ी जांच करते हुए अब तक कई संपत्तियों को अटैच किया है और आरोपियों से पूछताछ का सिलसिला जारी है। जैसे-जैसे जांच गहराई में जा रही है, नई गिरफ्तारियों की संभावना भी तेज़ हो गई है।



Share

Leave a Reply