CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG Fraud : शेयर मार्केट में रकम डबल करने का झांसा, महिलाओं से 3 लाख से ज्यादा की ठगी…

CG Fraud : शेयर मार्केट में रकम डबल करने का झांसा, महिलाओं से 3 लाख से ज्यादा की ठगी…
Share

 CG Fraud: आजाद चौक इलाके में महिलाओं को लोन दिलाकर उस राशि को शेयर मार्केट में निवेश करके दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा देकर ठग लिया गया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक ज्योति यादव की ब्राह्मणपारा निवासी प्रेरणा शर्मा से जान-पहचान थी। प्रेरणा ने उसे बताया था कि वह महिलाओं को लोन दिलाने का काम करती है। उसकी बातों में भरोसा करके ज्योति ने उनके कहने पर वर्ष 2023-24 में जनलक्ष्मी बैंक से 80 हजार, बंधन बैंक 35 हजार, बीएसएस बैंक 40 हजार एसबीसीसी बैंक 40 हजार. स्पंदना बैंक 35 हजार, स्वास्तिक बैंक से 70 हजार. मुथूट फायनेंस से 40 हजार, एविटास बैंक से 35 हजार रुपए सहित करीब 3 लाख 75 हजार का लोन लिया। इसके लिए सभी दस्तावेज उसने लगाए, लेकिन लोन की पूरी राशि प्ररेणा ने अपने पास रख ली।

लोन की प्रक्रिया होने तक वह बैंक में साथ रहती थी। इसके बाद लोन की राशि और उसके पेपर अपने पास रख लेती थी।

वह कहती थी कि लोन की राशि को शेयर मार्केट में निवेश किया है। इससे रकम दोगुनी हो जाएगी। अभी तक रकम वापस नहीं मिला है। ज्योति की शिकायत पर पुलिस ने प्रेरणा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

ज्योति की ही तरह मोहल्ले की गायत्री यादव, तरूणा यादव, उमेश्वरी गोस्वामी, तिलेश्वरी साहू, करूणा ढीमर, बबीता यादव, आशा लहरे, गंगा लहरे, नमीता यादव, पूर्णिमा ढीमर सहित अन्य महिलाओं के नाम पर भी विभिन्न बैंकों से लोन निकलवाकर अपने पास रख लिया है।



Share

Leave a Reply