BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CG – हाईकोर्ट एडवोकेट की अरपा नदी में तैरती मिली लाश, हत्या या फिर…. इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी…..

CG – हाईकोर्ट एडवोकेट की अरपा नदी में तैरती मिली लाश, हत्या या फिर…. इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी…..
Share

  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अरपा नदी में बने पुराने पुल के पास तैरता हुआ शव मिला। मृतक की पहचान भाटापारा निवासी हाईकोर्ट एडवोकेट राहुल अग्रवाल के रूप में हुई है, जो मंगला में रहते थे। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच का रही है।

रिवर व्यू और अरपा के पुलों पर युवकों का जमावड़ा लगा हुआ था। कुछ युवक मोबाइल से तस्वीरें ले रहे थे, इस दौरान उन्हें नदी की तेज धार में किसी व्यक्ति का हाथ दिखाई दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवकों से जानकारी लेकर पुलिस ने लाश बाहर निकालने की कवायद शुरू की। एसडीआरएफ टीम ने भारी मशक्कत के बाद लाश बाहर निकाला। मृतक की पहचान हाईकोर्ट अधिवक्ता राहुल अग्रवाल के रूप में हुई।

बताया जा रहा है कि मूलतः भाटापारा के रहने वाले अधिवक्ता राहुल अग्रवाल पिछले सात सालों में मंगला में रहकर हाईकोर्ट में वकालत कर रहे थे। गुरुवार की रात वे अपने-एक दोस्त की शादी में मोपका गए हुए थे। उसके बाद रात 12 बजे से उनकी कार अरपा पुल के बीचों बीच खड़ी थी। उक्त कार को लावारिस हालत में खड़ी देख कुछ लोगों ने को सूचना दी, रात तीन बजे पुलिस कार को उठाकर थाने ले गई। इधर अधिवक्ता की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखाई गई। अरपा में लाश दिखने की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई। अरपा में लाश उस स्थान के नीचे दिखी, जिस स्थान पर पुल के ऊपर कार खड़ी थी। प्रारंभिक जांच में युवक के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है, पुलिस की जांच के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।



Share

Leave a Reply