BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CG Liquor Scam : सीजी शराब घोटाला मामले में रिटायर्ड IAS निरंजन दास गिरफ्तार

CG Liquor Scam : सीजी शराब घोटाला मामले में रिटायर्ड IAS निरंजन दास गिरफ्तार
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में आर्थिक अपराध विंग (EOW) ने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी निरंजन दास को गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में आबकारी आयुक्त के पद पर तैनात निरंजन दास पर शराब सिंडिकेट चलाने और राज्य को करोड़ों का चूना लगाने के गंभीर आरोप हैं।

 जांच एजेंसियों के अनुसार, निरंजन दास ने पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, तत्कालीन विशेष सचिव आबकारी अरुणपति त्रिपाठी, होटल व्यवसायी अनवर ढेबर और अन्य के साथ मिलकर एक शराब सिंडिकेट का संचालन किया। इस सिंडिकेट ने आबकारी विभाग की मिलीभगत से राज्य के खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया।

 जांच एजेंसी के अनुसार अनियमितताओं में सरकारी शराब दुकानों पर कमीशन फिक्स करना, डिस्टिलरियों से अतिरिक्त शराब उत्पादन कराना, विदेशी ब्रांड की अवैध सप्लाई पर वसूली, और डुप्लीकेट होलोग्राम (सुरक्षा फीचर) का इस्तेमाल कर नकली शराब को वैध दिखाकर बेचना प्रमुख हैं। इन गड़बड़ियों से राज्य को अनुमानित 1200 करोड़ रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ।

 चार्जशीट में दर्ज विवरणों के मुताबिक, निरंजन दास ने नोएडा की प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स (मालिक विधु गुप्ता) को टेंडर दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह कंपनी योग्यता मानदंडों पर खरी उतरती नहीं थी, लेकिन निरंजन दास, त्रिपाठी और टुटेजा ने टेंडर की शर्तों में हेराफेरी कर इसे अवैध रूप से आवंटित कर दिया। इससे डुप्लीकेट होलोग्राम तैयार किए गए, जो अवैध शराब की बोतलों पर चिपकाकर उन्हें असली दिखाया गया। प्रत्येक होलोग्राम पर 8 पैसे का कमीशन लिया गया।

जांच में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि निरंजन दास ने सिंडिकेट के साथ मिलकर पड़ोसी राज्य झारखंड की आबकारी नीति में बदलाव की साजिश रची। जनवरी 2022 में अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी के साथ झारखंड के अधिकारियों से गुप्त बैठक की गई, जहां छत्तीसगढ़ का ‘मॉडल’ लागू कर अवैध लाभ कमाने की योजना बनी। इस साजिश से झारखंड के खजाने को भी भारी नुकसान पहुंचा।

रिटायरमेंट के बाद फरवरी 2023 में पूर्व कांग्रेस सरकार ने निरंजन दास को संविदा पर फिर से आबकारी आयुक्त बना दिया, जिससे सिंडिकेट को और बल मिला। EOW के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, निरंजन दास की गिरफ्तारी घोटाले की केंद्रीय कड़ी को तोड़ने जैसी है। पूछताछ में कई नए सुराग मिले हैं, और अन्य आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे।



Share

Leave a Reply