BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CG : नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, जवानों ने बरामद की दो आईईडी

CG : नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, जवानों ने बरामद की दो आईईडी
Share

 कांकेर : नक्सलियों की साजिश को एक बार फिर सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया है। कांकेर जिले के कोयलीबेडा थाना क्षेत्र में पानीडोबीर के पास जवानों ने गश्त के दौरान दो आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने इन आईईडी को जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए प्लांट किया था।

सुरक्षा बलों को पहले से ही टीसीओसी (टैक्टिकल काउंटर ऑपरेशन कैंपेन) के मद्देनजर अलर्ट पर रखा गया था। इसी सतर्कता के चलते जवानों ने समय रहते नक्सलियों की इस साजिश को विफल कर दिया। बरामद आईईडी को बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया है।

गौरतलब है कि टीसीओसी के दौरान नक्सली सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की फिराक में रहते हैं, लेकिन इस बार भी उनकी मंशा कामयाब नहीं हो पाई। सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है ताकि किसी अन्य संभावित खतरे को रोका जा सके।

बता दें कि कांकेर समेत बस्तर क्षेत्र के कई इलाकों में नक्सली लगातार अपनी गतिविधियां बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, सुरक्षाबलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बार-बार उनकी साजिशें नाकाम हो रही हैं।



Share

Leave a Reply