CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG NEWS : डंडे से पीट कर की पत्नी की हत्या फिर 9 किमी ऊपर पहाड़ पर दफनाया.....

CG NEWS : डंडे से पीट कर की पत्नी की हत्या फिर 9 किमी ऊपर पहाड़ पर दफनाया.....
Share

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा में पहाड़ी कोरवा युवक ने 3 दिन पहले डंडे से पीट-पीट कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद शव 9 किमी ऊपर पहाड़ पर दफना दिया। जब नीचे से एक ग्रामीण पहाड़ पर पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बालको थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक रजगगामार चौकी क्षेत्र के पतरापानी में धानकछार गांव पहाड़ी कोरवाओं का है। गांव से करीब 9 किमी ऊपर पहाड़ पर भी कुछ ग्रामीणों ने बस्ती भी बसा रखी है। आरोप है कि बस्ती निवासी बिहानु ने रविवार रात अपनी पत्नी रतिनो 30 की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को पहाड़ पर ही जंगल में दफना दिया और खुद नीचे गांव में आ गया। आशंका जताई जा रही है कि चरित्र संदेह के चलते उसने पत्नी को मारा है।


बताया जा रहा है कि नीचे गांव से कोई व्यक्ति ऊपर पहाड़ पर बस्ती में गया था। वहां काफी बदबू आ रही थी। उसने जानकारी जुटाई तो रतिनो की हत्या का पता चला। इसके बाद उसने नीचे आकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसी समय आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। उसे लेकर देर रात ही पहाड़ पर टीम गई है। ग्रामीणों ने बताया कि बिहानु और रतिनो की शादी के दो साल हुए थे। दोनों की 3 माह की एक बच्ची भी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर ही पति-पत्नी में विवाद होता था। हालांकि हत्या को लेकर कोई भी स्पष्ट नहीं बोल रहा है। पहाड़ पर 20 से 30 परिवार रहते हैं। यह सभी बीच-बीच में राशन लेने के लिए नीचे आते हैं। पहाड़ पर नेटवर्क नहीं होने से पुलिस टीम से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
 



Share

Leave a Reply