CG NEWS : पति ने पत्नी की गला घोटकर की हत्या
कोरबा : प्रार्थी राकेश कुमार गुप्ता पिता काशी प्रसाद गुप्ता निवासी ज्योति नगर कोरबा के द्वारा थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आरोपी राजेन्द्र गुप्ता के द्वारा अपनी पत्नी श्रीमती सुनीता गुप्ता का गला दबाकर हत्या कर दिया गया है । रिपोर्ट पर थाना दीपका में अपराध क्र दृ 25ध् 2022 धारा 302 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल को प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन एवम नगर पुलिस अधीक्षक सु लितेश सिंह के पर्यवेक्षण में मामले के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। पुलिस जाँच में पाया गया कि आरोपी एवम मृतिका मूलत: बिहार के निवासी हैं । राजेन्द्र गुप्ता से मृतिका सुनीता गुप्ता का विवाह सन् 2008 में हुआ था। पिछले 07 वर्षो से मृतिका का दिमागी संतुलन खराब था जिसका उपचार बिहार में चल रहा था।
करीब 11 दिन पूर्व आरोपी अपने पूरे परिवार के साथ बेहतर ईलाज के लिए अपने बड़ा साला. संतोष गुप्ता के पास ज्योति नगर दीपका में आकर अलग से किराये का मकान लेकर रह रहा था। कल रात करीब 09.00 बजे मृतिका सुनीता गुप्ता का आरोपी राजेन्द्र गुप्ता के साथ लड़ाई.झगड़ा होने लगा और आरोपी मृतिका के गला पर पैर रखकर उसका गला घोटकर हत्या कर दिया और पास ही रह रहे अपने छोटे साले राकेश गुप्ता को जाकर बताया की तुम्हारी बहन को कुछ हो गया है वह बेहोश हो गई है।
तब सभी आरोपी के घर आये तो मृतिका की बड़ी बेटी. रिया बताई की पिताजी मम्मी को पैर से गला दबा कर जान से मार दिये है। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि पत्नी के दिमागी सन्तुलन खराब होने और रोज रोज के झगड़े से परेशान होकर घटना कारित किया है। आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपी का नाम- राजेन्द्र गुप्ता पिता स्वण् छट्टू गुप्ता उम्र 35 वर्ष निवासी. ग्राम लालापुर थाना कुदरा जिला. कैमूर ;भभूआद्ध बिहार हाल मुकाम. ज्योति नगर दीपका जिला कोरबा। मृतिका का नाम- मति सुनिता गुप्ता पति राजेन्द्र गुप्ता उम्र 30 वर्ष निवासी. ग्राम लालापुर थाना कुदरा जिला. कैमूर, भभूआ बिहार




