CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG News : नो पार्किंग में खड़ी वाहनों का कट रहा चालान, हाईटेक ई-चालान मशीन हो रही कारगर साबित…

CG News : नो पार्किंग में खड़ी वाहनों का कट रहा चालान, हाईटेक ई-चालान मशीन हो रही कारगर साबित…
Share

 रायपुर। राजधानी रायपुर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित बनाए रखने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों चालानी कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस रायपुर को 50 डिजिटल हाईटेक ई-चालान डिवाइस मशीन उपलब्ध कराया गया है, जिसमें नो पार्किंग में खड़ी वाहनों के खिलाफ चस्पा चालान एवं ई चालान कार्यवाही की सुविधा दी गई है।

इस हाईटेक ई चालान मशीन से तीन दिन में 500 से अधिक गाड़ियों पर चालानी कार्यवाही की गई है। बता दें कि एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन पर 20 दिसंबर को यातायात पुलिस रायपुर को 50 नग हाइटेक डिजिटल ई-चालान डिवाइस उपलब्ध कराया गया है। जिसमें वाहन चालकों की सुविधा को देखते हुए क्रेडिट, डेबिट, स्वाइप एवं क्यूआर कोड के माध्यम से चालान पटाने की सुविधा दी गई है।

साथ ही नो पार्किंग पर खड़ी वाहनों के खिलाफ मौके पर ही कार्यवाही किए जाने के लिए सुविधा दी गई है। जिसमें वाहन का फोटो खींचकर चस्पा चालान कार्यवाही करने पर तत्काल वाहन चालक के रजिस्टर मोबाइल नंबर पर लिंक मैसेज चला जाएगा, जिससे वाहन चालक अपना चालान तत्काल मौके पर ही ऑनलाइन पटा सकता है।



Share

Leave a Reply