CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG News : चलती गाड़ी में अचानक लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

CG News : चलती गाड़ी में अचानक लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
Share

 कोरबा : जिले के कुसमुंडा मार्ग पर बीती रात एक चलती गाड़ी में आग लगने से हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार, ये गाड़ी कोरबा से कुसमुंडा की ओर जा रही थी इस दौरान अचानक इंजन में भीषण आग लग गई. आग धीरे धीरे ड्राइवर के केबिन में सीट से होते हुए टायरों में पंहुच गई और धूं-धूं कर जलने लगे. ड्राइवर ने किसी तरह वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई. यह  घटना सर्वमंगला चैकी क्षेत्र में हुई है.

गाड़ी के पीछे का हिस्सा चारों ओर लोहे के चादर से बना हुआ था, जिससे आग अंदर नहीं जा पाई लेकिन चारों टायर पूरी तरह जलकर खाक हो गए. टायरों में आग लगने के दौरान ब्लास्ट भी हुआ, यह घटना कोरबा कुसमुंडा मार्ग के पास हुई है. वहीं समय पर दमकल विभाग की गाड़ी नहीं पहुँच सकी, जिससे गाड़ी धू धू कर जलती रही.

पिछले हिस्से को छोड़कर बाकी का हिस्सा पूरी तरह से जलकर खाक हो गया. गाड़ी में सफेद रंग से पेंट हुआ था, जिसमे टू ब्रदर्श लिखा हुआ है.

वाहन मालिक की तलाश जारी 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली. सर्वमंगला चैकी प्रभारी कृष्णा साहू ने बताया कि रात के वक्त यह घटना हुई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच कार्रवाई करते हुए वाहन चालक की पतासाजी की तो वह घटना के बाद से फरार मिला. वाहन मालिक का पता किया जा रहा है और आगे की कार्यवाही की जा रही है.



Share

Leave a Reply