CG NEWS : जादू टोना के शक किये गये हत्या का आरोपी गिरफ्तार...
सुकमा : जिले की गादीरास पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को 17 घंटे में ही सुलझाते हुए जादू टोने के शक में हत्या करने के मुख्य आरोपी ताती धनीराम को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 01 दिसंबर को सूचना मिला की थाना गादीरास क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कोटमीगुड़ा अतिकारीरास में ग्रामीण जगन्नाथ कश्यप उम्र 45 वर्ष की हत्या कर शव को गड्डे में फेंक दिये है। उक्त सूचना पर एसडीओपी परमेश्वर तिलकवार एवं थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश यादव द्वारा मौके से शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ करने पर पता चला कि घटना की रात को खाना खाने के बाद ताती धनीराम धान मिंजाई के लिए बुलाया था। मृतक जगन्नाथ कश्यप वहीं जा रहा हूं कहकर घर से निकला और वापस नहीं आया। ग्रामीणों ने भी पूछताछ में इस बात का खुलासा किया। जिसके आधार पर ताती धनीराम से सख्ती से पूछताछ करने पर हत्या करना स्वीकार करते हुए बताया कि जादू टोने के शक में मृतक जगन्नाथ कश्यप को लाठी और डंडे से पीटकर कर हत्या करने के बाद शव को गड्डे में फेंंक दिया था।




