CG NEWS : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी हत्या का आरोपी को किया गया गिरफ्तार..
कांकेर : जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम उड्डूमगांव के ओटेनाला में 30 नवम्बर को युवक बैसाखू राम टेकाम के अपने पुत्र की हत्या का मामला थाना में बड़ेपराली निवासी फूलसिंग टेकाम ने दर्ज कराया था। पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए हत्या के आरोपी घसियाराम पुड़ो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेजकर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच कर रही थी, इसी दौरान मृतक के दोस्त ग्राम सिवनी निवासी नरेश कुमार से पूछताछ करने पर बताया कि मृतक उसकी बाइक मांगकर 29 नवम्बर को गांव जाने के लिए निकला था। इस दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक के पास जो बाइक थी वह ग्राम बड़ेपराली निवासी के घसिया राम पुड़ो पिता बुधराम पुड़ो के पास है। पुलिस ने संदेह के आधार पर पूछताछ किया तो अपना गुनाह स्वीकार करते हुए बताया कि पैसों के लेनदेने के चलते टंगिया मारकर युवक की हत्या कर जेब में रखे 10 हजार रूपये, और बाइक लूटकर फरार हो गया था।




