CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG NEWS : जनपद पंचायत के सभापति ने CEO के खिलाफ लगाया का भ्रष्टाचार आरोप…

CG NEWS : जनपद पंचायत के सभापति ने CEO के खिलाफ लगाया का भ्रष्टाचार आरोप…
Share

 महासमुंद। CG NEWS : जनपद पंचायत के सभापति दिग्विजय सिंह ने महासमुंद कलेक्टर निलेश क्षीरसागर को लिखित शिकायत कर बताया है कि जनपद पंचायत सीईओ निखत सुल्ताना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा जारी विकास कार्य के राशि जारी करने से पहले जनपद पंचायत क्षेत्र के सरपंच और जनपद सदस्यों से कमीशन की मांग करती है। जो सरपंच और सदस्य कमीशन देने की मांग स्वीकार करता है। उसी क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए राशि जारी की जा रही है। जनपद पंचायत सभापति ने कलेक्टर से शिकायत करते हुए जांच की मांग कर जनपद सी ई ओ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि विकास कार्यों के लिए आया गया धन राशि में से  3 से5 प्रतिशत कमीशन की मांग की जाती है। जनपद पंचायत के सभापति ने लिखित शिकायत में यह भी कहा है कि जनपद पंचायत के सीईओ को सत्ता पक्ष के नेताओं का संरक्षण है। जिसके चलते जनपद पंचायत सीईओ की मनमानी बढ़ती जा रही है।

दिग्विजय सिंह साहू, सभापति जनपद पंचायत महासमुंद-

निखत सुल्ताना, सीईओ जनपद पंचायत महासमुंद-

जनपद पंचायत के सभापति ने शिकायत में यह भी कहा है कि जनपद पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत के बाबुओं को भी कह रखा है कि जब तक कमीशन की राशि नहीं दी जाती है तब तक किसी भी जनपद पंचायत क्षेत्र में विकास का कार्य नहीं कराया जाएगा। यह भी शिकायत की गई है कि COE जिला कार्यालय में उपलब्ध नहीं रहती और रायपुर से आना जाना करती है। जिस वजह से जनपद पंचायत क्षेत्र का काम बाधित हो रहा है और साथ ही लाखों रुपए पेट्रोल के रूप में जनता के पैसे का दुरूपयोग किया जा रहा है। मामले में जनपद पंचायत सीईओ का कहना है कि जो आरोप उन पर लगाया गया है वह निराधार है। जांच उपरांत दूध का दूध पानी का पानी हो जायेगा।



Share

Leave a Reply