CG NEWS : चित्रकोट जलप्रपात में लापता युवक का शव मिलने से लोंगो में मचा हड़कंप...
जगदलपुर : चित्रकोट पुलिस ने गीदम निवासी लापता युवक का शव चित्रकोट जलप्रपात में 04 दिनों बाद बरामद किया गया। मृत युवक धीरज गुप्ता पिता जुग्गी लाल गुप्ता 31 वर्ष निवासी गायत्री नगर गीदम से परिवार को बिना बताये स्कूटी लेकर कहीं चला गया था।
04 दिन से घर नहीं पहुंचने पर घर वाले लगातार पतासाजी में जुटे थे। परिजनों द्वारा माबाईल से सम्पर्क नहीं होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मोबाइल के लोकेशन के आधार पर चित्रकोट में पतासाजी किया जहां पर चित्रकोट पुलिस की टीम ने जलप्रपात से उक्त युवक का शव बरामद किया। युवक
द्वारा आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया है और मामला पंजीबद्ध कर जांच कर रही है।




