CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG NEWS : इंटरनेट का केबल लगाते समय श्रमिक की हुई दर्दनाक मौत..

CG NEWS : इंटरनेट का केबल लगाते समय श्रमिक की हुई दर्दनाक मौत..
Share

बिलासपुर : बिलासपुर से खबर आ रही है है जहाँ इंटरनेट का केबल लगाते समय बिजली के खंभे से गिरकर श्रमिक की मौत हो गई। घटना की जांच में पता चला कि ठेकेदार सुरक्षा प्रबंध किए बगैर श्रमिकों से काम करा रहा था। इस पर पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मुंगेली जिले के लालपुर चौकी अंतर्गत हरनाचाका में रहने वाले रोशनदास मानिकपुरी(24) ठेकेदार के लिए काम करते थे। कोटा क्षेत्र के नेवरा में रहने वाले ललित बघेल ने इंटरनेट केबल लगाने का ठेका लिया था।


रोशनदास अपने साथियों के साथ 10 दिसंबर को रामा लाइफ सिटी के पीछे केबल लगा रहा था। केबल का तार खींचने के लिए वह बिजली के खंभे पर चढ़े थे। खंभे में उसका हाथ बिजली तार से जा लगा। करंट का झटका खाकर वह खंभे से गिर गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोटे आई थी। उसके साथियों ने घटना की जानकारी ठेकेदार को देकर आहत को सिम्स पहुंचाया। सिम्स में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने जांच के बाद ठेकेदार के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
 



Share

Leave a Reply