CG NEWS : मजदुर की हाइड्रोलिक जेक मशीन के बीच दबने से हुई दर्दनाक मौत..
कोरबा : कोरबा जिले से बड़े हादसे कि खबर सामने आ रही है बालको एल्युमिनियम संयंत्र में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में बालको में काम करने वाले अगस राम साहू की एनोड और हाइड्रोलिक जेक मशीन के बीच दबने से मौत हो गई है। मृतक अगस राम साहू जोगियाडेरा दर्री निवासी बताया गया है। हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मृतक बालको प्लांट के थाइसन कम्पनी में कार्यरत था।
घटना के बाद मशीन को किसी तरह से बंद कराया गया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथ में काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि घटना के वक्त अगस राम मशीन के पास अकेली ही काम कर रहा था।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि हमने 2 महीने पहले ही प्रबंधन को बताया था कि मशीन खराब है। इसमें काम करना मुश्किल है, फिर भी कंपनी ने हमारी बात नहीं सुनी। आखिरकार ये हादसा हो गया। उनका कहना है कि मशीन की खराबी की ही वजह से उसके एयर का झटका तेजी से लगा और अगस दूसरे हिस्से में जाकर दब गया। उन्होंने इंजीनियर पर भी जबरदस्ती काम करवाने का आरोप लगाया




