CG NEWS : डेढ़ किलो गांजा के साथ महिला को किया गया गिरफ्तार...
कोंडागांव : पुलिस ने गांजा बेच रही महिला को 01 किलो 750 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशा पर रोक लगाने संबंधी निर्देश के परिपालन में मुखबिर की सूचना के आधार पर कुम्हारपारा निवासी प्रमिला उर्फ महाराजीन तिवारी को अपनी बाड़ी के पैरावट में थैले के अन्दर 50-50 ग्राम के 35 नग गांजे की पुडिय़ा कुल 01 किलो 750 ग्राम के साथ महिला को गिरफ्तार कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।




