CG NEWS : 12वीं से पहली तक सभी स्कूल होंगे बंद , ऑन लाइन कक्षाएं रहेंगी जारी
रायपुर : रायपुर जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राजधानी के सरकारी तथा निजी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। इस दौरान शिक्षक स्कूल जा सकेंगे किंतु छात्रों का स्कूल में आना प्रतिबंधित रहेगा। कक्षा पहली से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं बंद कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार स्कूलों को बंद किया गया है। इस दौरान ऑफ लाइन कक्षाएं बंद रहेंगी तथा ऑन लाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।




