CG NEWS : खुद को सेल्स मैनेजर बताकर ठग लिया लाखों रुपये , आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
रायपुर : छत्तीसगढ़ कि राजधानी रायपुर में रोजाना ठगी का एक न एक मामला सामने आ रहा है। इसी कड़ी में एक व्यक्ति ने आनलाईन बाइक खरीदने के चक्कर में लाखों रुपये गवा दिए। मामले की रिपोर्ट आजाद चौक थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक रामसागरपारा निवासी यशवंत साहू 37 वर्ष पिता हरिशचंद्र साहू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह आनलाईन इलेक्ट्रानिक बाइक खरीदने के लिए 30 दिसंबर को गूगल पर ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे मे जानकारी सर्च कर रहा था जिसमे हेल्प लाईन नंबर 080673509900 दिखा रहा था इसमे फोन करने पर फोन नही लगा फिर थोड़ी देर मे मोबाईल नंबर 08274060175 से प्रार्थी के मोबाईल पर फोन आया।
आरोपी ने खुद को सेल्स मैनेजर कनार्टक ओला कंपनी का बताकर बुकिंग अमाउंट 1 लाख 30 हजार वाट्सअप के जरिए यूपीआई करने कहा। जिसके बाद पीडि़त ने क्कढ्ढ के माध्यम से यूनियन बैंक रामसागरपारा से 1 लाख रूपये और एसबीआई बैंक से 38 हजार 840 रूपये आरोपी के खाते मे जमा कराएं। लेकिन उसे दोबारा ट्रांसपोटिंग चार्ज एवं पैकिंग चार्ज के नाम पर 77713 रूपये जमा करने के लिये कहा गया तो उसे शक हुआ।
पीडि़त ने ओला कंपनी से जाकर बात की तो पता चला कि कोई बुकिंग अमाउंट जमा नहीं हुआ है। मामले की रिपोर्ट बीते दिन पीडि़त ने थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ धारा 420 के तहत ठगी का मामला दर्ज कर लिया है।




