CG NEWS : कोरोना गाइडलाइन के साथ 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा आज , ऑनलाइन परीक्षा को लेकर भी होगी चर्चा
रायपुर : कोरोना दिशा निर्देशों का पालन करते हुये आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा आज से शुरू हो रही है। ऑफलाइन मोड पर हो रही परीक्षा में छात्रों का कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा।
अगर किसी भी छात्रा-छात्रों में सर्दी खांसी के लक्षण होंगे तो उन्हें परीक्षा के एंट्री नहीं मिलेगी। प्रैक्टिकल परीक्षा दो पालियों में होगी। सुबह 8 से 11 बजे पहली पाली की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 2 से 5 तक दूसरी पाली की परीक्षाएं चलेंगी।
छत्तीसगढ़ में बढ़ते संक्रमण के मामलों के कारण एक बार फिर स्कूल-कॉलेजों को बंद करने को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। आज खोलने या बंद करने को लेकर चर्चा होगी। इसके अलावा ऑनलाइन परीक्षा को लेकर भी चर्चा होगी।




