CG NEWS : पेड़ पर लटका मिला 10 दिन पुराना अज्ञात युवक का शव
दंतेवाड़ा : जिले के भांसी थाना क्षेत्र के ग्राम गमावाड़ा के पास सातधार में रविवार की रात फांसी के फंदे में लटके एक अज्ञात युवक का शव मिला है। अज्ञात युवक का शव करीब 10 दिन पुरानी होने से पूरी तरह से सड़ चुकी है। शव के कई हिस्सों को जंगली जानवरों ने नोंच खाया है।
पुलिस मामले की जांच सभी पहलुओं पर कर रही है, मृतक अज्ञात युवक ने आत्महत्या है या किसी ने हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया है। थाना स्टाफ के साथ इलाके की सरपंच शांति बाई और कोटवार इतवारी भी मौके पर पहुंचे। जंगल में सफेद रंग के गमछा से पेड़ में लटकी हुए अज्ञात शव को पुलिस ने नीचे उतारकर अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। अज्ञात शव के पास से एक बैग मिला है, जिसमें बिना सिम कार्ड का एक मोबाइल फोन भी है।
भांसी थाना के एसआई प्रवीण कुमार चौहान ने बताया कि युवक की उम्र करीब 25 से 28 के बीच होने का अनुमान है। अज्ञात युवक का शव पूरी तरह सड़ चुकी है इसलिए कुछ बता पाना अभी मुश्किल है।




