CG NEWS : मकान में चोरी करने वाले 2 पकड़ाए, जानिये क्या है पूरा मामला
रायपुर: थाना टिकरापारा क्षेत्रान्तर्गत गोकुल नगर में 20 सितंबर देर रात्रि में घर से चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उक्त चोरी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने 1 माह बाद गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में 2 आरोपी शामिल थे। मोनू और बाबू ने सोने के टाप्स, लाॅकेट, नगदी रकम तथा एक मोबाईल चोरी कर लिया था।




