CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG NEWS: शराब दुकान में 20 लाख की लूट-पाट, बदमाशो ने गार्डों को रॉड-तलवार से मारा, कैश पेटी ली और मोबाइल छीन अंदर बंद किया

CG NEWS: शराब दुकान में 20 लाख की लूट-पाट, बदमाशो ने गार्डों को रॉड-तलवार से मारा, कैश पेटी ली और मोबाइल छीन अंदर बंद किया
Share

छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव से बड़ी वारदात सामने आ रही है, डोंगरगढ़ में देर रात बदमाशों ने 3 गार्डों से मारपीट कर 20 लाख रुपए लूट लिए। कार से पहुंचे लुटेरों ने गार्डों को रॉड और तलवार से मारा। इसके बाद उनके कपड़े उतरवाए, मोबाइल छीन दुकान में बंद कर दिया और कैश पेटी लेकर भाग गए। लुटेरों ने दुकान में लगे CCTV भी तोड़ डाले। अगले दिन सुबह लोगों ने आवाज सुनी तो शटर खोलकर गार्डों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।


बेलगांव (कटली) में अंग्रेजी शराब दुकान में देर रात करीब 2 बजे कार सवार 7-8 नकाबपोश बदमाश पहुंचे। आते ही बदमाशों ने नाइट ड्यूटी में तैनात गार्डों से मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने तीनों को लोहे के सब्बल, तलवार और शराब की बोतलों से वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इसके बाद सब्बल से दुकान के शटर में लगा ताला तोड़ अंदर घुस गए। वहां लॉकर रूम का ताला तोड़ा और कैश पेटी उठा कर अपने साथ ले गए।

गार्डों के कपड़े उतरवा कर दुकान में बंद किया
दुकान के गार्डों ने बताया कि बदमाशों ने संभलने का भी मौका नहीं दिया। आते ही मारना शुरू कर दिया। लुटेरों ने उनके मोबाइल भी छीन लिए। इसके बाद कपड़े उतरवाकर दुकान के अंदर किया और शटर गिरा कर भाग गए। उनके कपड़े उतरवाकर भी पीटा गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई है और दुकान को सील कर दिया गया है। दुकान के CCTV तोड़े जाने से पुलिस आसपास और रास्ते में लगे कैमरों से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।


दो दिन का कैश था दुकान में, छुट्‌टी के कारण नहीं हुआ जमा
बताया गया है कि दुकान में दो दिन का कैश था। शुक्रवार को दशहरा की छुट्‌टी होने के कारण उसे बैंक में जमा नहीं किया जा सका था। बिक्री के करीब 20 लाख रुपए शराब दुकान के लॉकर में रखे गए थे। वहां दो पेटी थी, एक में कैश था। बदमाश खाली पेटी को फेंक गए। तीनों घायल गार्ड को डायल 112 से इलाज कराने डोंगरगढ़ हॉस्पिटल लाया गया है। SDOP केके पटेल ने लुटेरों के जल्द पकड़े जाने का दावा किया है।



Share

Leave a Reply