CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG NEWS : महिला पर भालू ने किया जानलेवा हमला...

CG NEWS : महिला पर भालू ने किया जानलेवा हमला...
Share

बलरामपुर : जिले में महिला पर जंगल में भालू ने हमला कर दिया है। जानकारी के अनुसार बलरामपुर राजपुर फोरेस्ट रेंज के ग्राम पहाड़ खडूआ जंगल में लकड़ी लेने गई हुई महिला पर भालू ने हमला कर दिया। इसमें महिला घायल हो गई और उसे गंभीर अवस्था में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हालांकि महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


स्थानीय लोगों के मुताबिक बलरामपुर के ग्राम पहाड़ खडूआ निवासी पुनि साय 55 गांव की अन्य महिलाओं के साथ लकड़ी लेने के लिए झपी पहाड़ जंगल में गई थी। इस दौरान भालू ने अचानक से उस पर हमला बोल दिया। इससे महिला के सिर व कंधे पर काफी चोटें आई हैं। महिला की चीख-पुकार सुनकर दूसरी महिलाएं पहुंचीं, तब जाकर भालू मौके से भागा।


सूचना के बाद राजपुर फोरेस्ट रेंज रेंजर अजय तिवारी ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया। विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ रामप्रसाद तिर्की ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया।
 



Share

Leave a Reply