CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG NEWS: घर से घूमने निकला था शख्स, एक दिन बाद खेत में मिली युवक की लाश

CG NEWS: घर से घूमने निकला था शख्स, एक दिन बाद खेत में मिली युवक की लाश
Share

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, युवक की लाश खेत में पड़ी मिली है। युवक 15 अगस्त की शाम को घर से घूमने के लिए निकला था, लेकिन फिर वापस नहीं लौट सका है। मंगलवार सुबह उसकी लाश गांव के ही खेत में मिली है। मृतक के शरीर और चेहरे पर चोट के निशान हैं। इससे ये आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर उसके शव को खेत में फेंका गया है। पूरा मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है।


स्वतंत्रता दिवस के दिन चरनीटोला निवासी महेंद्र (19) घर से ये कहकर निकला की वो घूमने जा रहा है। इस बीच वो देर रात तक घर वापस ही नहीं लौटा। परिजन ने आसपास पता लगाया पर मेंद्र का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजन उसे सुबह भी तलाशते रहे। फिर भी महेंद्र का कुछ पता नहीं चला रहा था, जिससे परेशान होकर सोमवार को परिजनों ने महेंद्र के लापता होने की रिपोर्ट लोरमी थाना में दर्ज करा दी। जिस पर पुलिस उसका पता चला रही थी।


मंगलवार की सुबह गांव का ही एक शख्स अपने खेत पर काम करने गया था, जहां उसने देखा कि महेंद्र की लाश बिल्कुल फसलों की बीचों बीच पड़ी हुई है। इसके बाद उसने महेंद्र के घर वालों को इस बात की जानकारी दी। तब जाकर परिजन मौके पर पहुंचे और महेंद्र की लाश देखकर दंग रह गए। परिजनों ने बताया है कि महेंद्र के शरीर और चेहरे पर चोट के निशान हैं। इसी से चलते उन्हें ये आशंका है कि महेंद्र की हत्या कर उसके शव को खेत में फेंका गया है।


10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी
शव मिलने के बाद इस बात की जानकारी लोरमी पुलिस को भी दी गई है। इसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक की किसी से पुरानी रंजिश तो नहीं थी। बताया गया है कि युवक ने 2 साल पहले ही 10वीं तक पढ़ाई करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी।



Share

Leave a Reply