CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG NEWS : दोस्त को शराब पिलाकर कटर से गला रेत मार डाला, जानिये क्या है पूरा मामला....

CG NEWS : दोस्त को शराब पिलाकर कटर से गला रेत मार डाला, जानिये क्या है पूरा मामला....
Share

भिलाई : दोस्त की मां से गये उधारी लेने न देने पर अपशब्द का प्रयोग करना युवक को भारी पडा,एक दो दिन के बाद जाकर दोस्त की मां से माफी भी मांगी किन्तु महिला के बेटे को दोस्त की यह हरकत नागवार गुजरा,महिला के पुत्र ने दोस्त को दारू पिलाकर कटर से गला रेत कर मार डाला,वारदात के बाद आरोपी भाग खडा हुआ व अपने पिता को वारदात की पूरी जानकारी भी दे दी पुलिस ने हत्या की इस वारदात मे आरोपी अपचारी बालक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है,घटना नेवई पुलिस थानान्तर्गत का बताया जाता है हत्या की वारदात मरोदा टैक के पास का बताया जाता है घटना सोमवार की रात का है।


भिलाईनगर सीएसपी राकेश कुमार जोशी व नेवई टी आई निरीक्षक भारती मरकाम ने बताया कि विगत दिवस मोनू साहू पिता चन्दू साहू उम्र 24-25 साल अपने दोस्त अम्बेडकर स्कूल के पास नेवई भाठा निवासी के घर गया उसकी मॉ से कुछ पैसे उधारी मे मांगा महिला ने पैसे देने से इंकार करते बोला की तुम लोग केवल शराब पीने के लिए पैसा मांग रहे हो नही दे सकती इतने पर से महिला को अपशब्द कहते हुए गाली गलौज की फिर एक दो दिन के बाद आकर दोस्त की मां माफी भी मांग ली किन्तु महिला के बेटे को यह सब नागवर गुजारा महिला के अपचारी बेटे ने सोमवार को दोपहर मे अपने दोस्त को दारू पिलाया फिर संध्या के समय दारू पिलाने मरोदा टैक की तरफ ले जाकर महिला के अपचारी बेटे ने फिर से शराब पिलाई और कटर से मोनु साहू का गला रेत का लाश को घटनास्थल पर छोड़कर भाग गया मोबाइल से अपने पिता को घटना की जानकारी दी रात मे ना आने पर मृतक मोनू साहू के परिजन तलाश करते हुए अपचारी बालक के घर गये अपचारी बालक के न मिलने पर आरोपी के पिता ने मृतक के परिजनो को घटनाक्रम से अवगत कराया,हत्या की जानकारी मिलते ही रात्रि मे ही ष्टस्क्क राकेश कुमार जोशी थाना पहुंचे आरोपी को पुलिस ने भाग दौड कर रात मे ही कुम्हारी से धर दबोचा आरोपी की निशानदेही पर लाश बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए आज सुबह रवाना कर दिया गया फिलहाल पुलिस अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है।
 



Share

Leave a Reply