CG NEWS : तेज रफ्तार कार की टक्कर में एएसआई, प्रधान आरक्षक व आरक्षक की हुई मौत
सुकमा : जिले के पुलिस लाइन के सामने बीती रात में एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार एएसआई, प्रधान आरक्षक व आरक्षक की बाइक को टक्कर मारकर आरोपी कार सवार कार के साथ फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। इस हादसे में एएसआई अथनाशिवक मिंज की मौके पर ही मौत हो गई वहीं गंभीर रुप से घायल प्रधान आरक्षक रघुनाथ मरकाम ने मेकॉज में दम तोड़ दिया, जबकि आरक्षक सोमनाथ मरकाम रायपुर जाने के दौरान चारामा के पास दम तोड़ दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अथनाशिवक मिंज अपने बाइक में प्रधान आरक्षक व आरक्षक को लेकर पुलिस लाइन से निकलकर सुकमा की ओर जा रहे थे इसी दौरान विपरीत दिशा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार चालक ने एसआई की बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, इस हादसे में बाइक सवार एसआई मिंज की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दोनो आरक्षक सोमनाथ मरकाम व प्रधान आरक्षक रघुनाथ मरकाम गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना की जानकारी लगते ही थाना बल के साथ ही आला अधिकारी मौके पर आ पहुंचकर घायलो को सुकमा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए प्रधान आरक्षक रघुनाथ मरकाम को मेकॉज रेफर किया गया उपचार के दौरान प्रधान आरक्षक रघुनाथ मरकाम ने मेकॉज में देर रात दम तोड़ दिया, जबकि आरक्षक सोमनाथ मरकाम को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया था, रायपुर जाने के दौरान चारामा के पास उसने भी दम तोड़ दिया। आज सुबह मृतको के शव के पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया है। पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है।




