CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG NEWS : अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही, भर्ती होने के 11 घंटे बाद भी नहीं मिला इलाज, तड़त-तड़पकर महिला ने गवाई जान

CG NEWS : अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही, भर्ती होने के 11 घंटे बाद भी नहीं मिला इलाज, तड़त-तड़पकर महिला ने गवाई जान
Share

 सरगुजा। CG NEWS : अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण शनिवार को एक महिला की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि भर्ती कराने के बाद महिला दर्द से तड़पती रही, लेकिन 11 घंटे बीत जाने के बाद भी उसका इलाज शुरू नहीं किया गया। आखिरकार मरीज ने बिना इलाज के ही दम तोड़ दिया।

सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मांजा चिरंगा निवासी प्रमिला दास की तबियत खराब थी। परिजन उसे इलाज के लिए शुक्रवार शाम करीब 4 बजे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आए। यहां उसे भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान शनिवार सुबह महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उसके परिजन ने चिकित्सक और स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

मृतका के पति सुखदेव दास का कहना है कि उसे इलाज के लिए वार्ड में भर्ती तो करा दिया गया, लेकिन उसका इलाज ही नहीं किया गया। उसने बताया कि पत्नी दर्द से तड़पती रही, लेकिन इलाज के नाम पर उसे एक टैबलेट तक नहीं दिया गया। भर्ती कराने के करीब 11 घंटे बाद तक न तो उसे कोई डॉक्टर देखने आया और न ही उसका इलाज चला। मृतका के पति का कहना है कि समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण उसकी पत्नी की मौत हो गई।

मृतका के बेटे मुनदेव दास ने बताया कि डॉक्टर ने कहा था कि तुम्हारी मां को शुगर की बीमारी है। हमें नहीं पता था कि मां को क्या हुआ था। डॉक्टर को अच्छे से इलाज करना चाहिए था, लेकिन नहीं किया। मां के पूरे शरीर में दर्द था। अंदर क्या हुआ, हम लोगों को कुछ पता नहीं चला। अगर समय पर इलाज शुरू हो जाता, तो मेरी मां बच सकती थी।



Share

Leave a Reply