CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG NEWS : गोली काण्ड का हुआ खुलासा, पढ़िये पूरी खबर

CG NEWS : गोली काण्ड का हुआ खुलासा, पढ़िये पूरी खबर
Share

कोरबा: कथित तौर पर डीजल चोर गिरोहों के बीच हुए गैंगवार के दौरान गोली चलने के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज पर्दाफाश किया है। गलाकाट प्रतिद्वंदिता की वजह से एक गिरोह ने साजिश रचकर दूसरे गिरोह के लोगों को संगीन मामले में फसाने की योजना बना अपने ही साथी के पैर में फिल्मी स्टाइल में गोली चलाकर उसे जख्मी कर दिया था। जख्मी युवक ने पुलिस के सामने विरोधियों का नाम दर्ज करा उन्हें फंसाने की कोशिश की। इस मामले का मास्टर माइंड बिलासपुर निवासी साजिद खान निकला है। पुलिस ने नौ लोगों को आरोपित बनाया है। गोली से जख्मी युवक व गोली चलाने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपित पहले से जेल में बंद है। शेष छह आरोपित फरार हैं। पिस्तौल व खाली कारतूस बरामद किया गया है।


साउथ इस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड एसईसीएल की कुसमुंडा कोयला खदान में डीजल चोरी में लिप्त अलग-अलग गिरोह में वर्चस्व की लड़ाई काफी दिनों से चल रही थी। बिलासपुर में रहने वाला आदतन अपराधी साजिद खान का गिरोह पहले यहां डीजल चोरी में संलिप्त था। बाद में राजा खान गिरोह का संचालन करने लगा। इसके बाद से दोनों गुट के लोग एक दूसरे को ठिकाने लगाने की फिराक में थे। इस बीच 28 नवंबर की रात को कुसमुंडा रेलवे साइडिंग के पास बिलासपुर निवासी सुमित चौधरी पर गोली चलाई जाने की शिकायत पर पुलिस भी अवाक रह गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि मामले की जांच के बात पता चला है कि चकरभाठा बिलासपुर निवासी सुमित के पास लाल रंग की कार थी और अक्सर उसी में आना जाना करता था, पर घटना की दिन वह बुलेट से कोरबा आया था और अपने साथी दूजराम व मुस्तकीम खान उर्फ मुस्सू खान के साथ कुसमुंडा रेलवे साइडिंग पहुंचा था। योजना के मुताबिक रात 9:30 बजे मुस्तकीम ने सुमित के जांघ में गोली मार दी और वहां से भाग गया। भागते हुए रास्ते में झाडिय़ों में उसने पिस्टल फेंक दिया। इसके बाद सुमित चौधरी ने मोबाइल से सीधे पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल को संपर्क कर जानकारी दी कि अशरफ खान, राजा खान व अभिषेक आनंद ने उस पर गोली चला दी है। पुलिस तत्कालिक तौर पर सुमित द्वारा बताए गए लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास किए जाने का अपराध पंजीबद्ध कर लिया।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वर्मा का कहना है कि स्थल निरीक्षण चिकित्सकीय रिपोर्ट, बैलेस्टिक एक्सपर्ट की रिपोर्ट व अन्य साक्ष्य के आधार पर स्पष्ट हुआ कि घायल सुमित मामले में झूठ बोल रहा है और नामजद आरोपितों को फंसाने का प्रयास कर रहा। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि जिन लोगों के नाम बताए गए थे, सभी लोग घटना के समय कहीं और थे इसका प्रमाण सीसीटीवी फुटेज से भी मिला। तब जानकारी हुई कि सोची समझी रणनीति के तहत गहरी साजिश रची गई है और सुमित केवल मोहरा है, पर्दे के पीछे बिलासपुर निवासी साजिद खान पुरानी बस्ती में रहने वाला शातिर अपराधी गोपू पांडेय समेत कुछ नौ लोगों हैं। इनमें दो आरोपित मुस्तकीम उर्फ मुस्सू खान व सुमित चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। प्रकरण में धारा 120 बी, 388, 182, 211 जोड़ा गया है। पुलिस अधीक्षक पटेल ने इस मामले को सुलझाने वाले पुलिस कर्मियों को 10 हजार रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की है।


पुलिस ने जांच के दौरान दूजराम साहू से कई बार पूछताछ की, तब वह बार-बार बयान बदलने लगा। साथ ही पुलिस का सामना करने से घबरा रहा था। इस पर पुलिस का शक और पुख्ता हो गया। इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि घटना के दिन सुमित व दूजराम के साथ मुस्तकीम खान को भी देखा गया। तब मुस्तकीम और दूजराम से एक साथ पूछताछ की गई। आखिरकार पुलिस की पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के सामने गवाह दूजराम साहू व आरोपी मुस्तकीम खान ज्यादा देर तक टिक नही सके और सच्चाई बना बयां कर दी।
 



Share

Leave a Reply