CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG NEWS: पैसे चार गुना करने का सपना दिखाकर 10 लाख की ठगी, फर्जी बाबा सहित 2 लोगों पुलिस की हिरासत में

CG NEWS: पैसे चार गुना करने का सपना दिखाकर 10 लाख की ठगी, फर्जी बाबा सहित 2 लोगों पुलिस की हिरासत में
Share

धमतरी जिले में पैसे चार गुना करने के नाम पर 10 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने एक काले रंग के कपड़े में रुपए लपेट कर चार गुना करने का सपना दिखाकर 10 लाख रुपए की ठगी की थी। इस मामले में एक फर्जी बाबा समेत 2 लोगों को अभी गिरफ्तार किया गया है। 2 आरोपी पहले भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस प्रकार कुल 4 लोग दबोचे गए हैं। पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के खरतुली गांव का है। पूछताछ में फर्जी बाबा ने ठगे गए पैसे से शराब पीने और जमीन खरीदने की बात कबूली है।


पहले डेमो दिखाकर विश्वास जीता
पीड़ित तरुण साहू ने अर्जुनी थाना में 27 जुलाई को एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया था कि बालोद के संतोष विश्वकर्मा ने अपने साथी संतराम जोशी और यादव बाबा के साथ मिलकर उसके साथ 10 लाख रुपए की ठगी की है। तरुण ने बताया कि तीनों ने उसे पैसे को चार गुना करने का झांसा देकर उसे अपनी बातों में फंसाया था। फिर डेमो दिखाकर उन्होंने उसका विश्वास जीत लिया था। इसके बाद 24 जुलाई को 10 लाख रुपए को एक काले कपड़े में लपेटकर रकम चार गुना करने का दावा करने लगे, लेकिन जैसी ही पीड़ित किसी काम के लिए अपने कमरे में घुसा। वैसे ही आरोपी 10 लाख रुपए लेकर भाग गए थे। इसी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही संतोष विश्वकर्मा और संतराम जोशी को गिरफ्तार कर लिया गया था।


अपने साथियों को धोखा देकर भाग गया बाबा
दोनों ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया और बताया कि उसने यादव बाबा के साथ मिलकर पूरी घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि यादव बाबा सारे पैसे लेकर भाग गया है। जिस पर पुलिस उस यादव बाब की भी तलाश कर रही थी। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल रहा था।


कवर्धा में इस तरह से डेढ़ लाख ठगे
इसी बीच पुलिस को पता चला कि इस तरह की घटना दिसंबर 2020 में कवर्धा में भी सामने आई थी। जहां करीब डेढ़ लाख रुपए की ठगी इसी तरह से की गई थी। इस मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार हुए थे। जिसमें मनीष वर्मा नाम का शख्स भी शामिल था। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि कि मनीष का हुलिया ठीक यादव बाबा की ही तरह है। जिसके बाद पुलिस ने एक टीम को कवर्धा भेज दिया और मौके पर जाकर आरोपी को हिरासत में लिया गया।


ओडिशा में ली ट्रेनिंग
पुलिस की पूछताछ में आरोपी मनीष वर्मा ने बताया कि उसी ने धमतरी में भी इस तरह से ठगी की है। मनीष वर्मा (बदला हुआ नाम यादव बाबा) ने बताया कि उसने इस तरह से पैसे ठगने की ट्रेनिंग ओडिशा से ली हुई है। आरोपी ने बताया कि ठगे गए रकम को लेकर वो अपने एक साथी के साथ मिलकर एक जगह से दूसरे जगह घूम रहा था। उसने अपने साथी का नाम झुनेंद्र बताया। जिसके बाद झुनेंद्र को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। झुनेंद्र ने भी पूरे धोखाधड़ी में शामिल होने और बंटवारे के 2.5 लाख रुपए लेना स्वीकार किया है। झुनेंद्र के पास से भी 60 हजार रुपए बरामद किए गए हैं।


जमीन खरीदने 4.5 लाख एडवांस दिया
आरोपी ने यह भी बताया कि उसने ठगे गए रकम से 6.5 लाख रुपए की जमीन खरीदने का सौदा किया था। जिसके लिए उसने 4.5 लाख रुपए एडवांस दे दिए थे। बाकी रुकम से उसने घूमने, शराब पीने की बात कबूल की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी के कब्जे से मटमैला रंग के थैला से एक नग कटर, काले रंग के कपड़े के टुकड़े, प्लास्टिक बोतल में भरी बीटाडीन घोल और नकदी रकम 1.80 लाख रुपए बरामद किया है। साथ ही सौदा की गई भूमि के दस्तावेज को भी बरामद गिया गया है। इस प्रकार मनीष वर्मा और झुनेंद्र से कुल 2 लाख 40 हजार रुपए जब्त किया गए हैं। इसके अलावा एक बाइक भी जब्त की गई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है।



Share

Leave a Reply