CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG News : मुख्यमंत्री बघेल आज पाली में लेंगे समीक्षा बैठक, तातापानी संक्रांति परब और युवक युवती परिचय सम्मेलन में भी होंगे शामिल

CG News : मुख्यमंत्री बघेल आज पाली में लेंगे समीक्षा बैठक, तातापानी संक्रांति परब और युवक युवती परिचय सम्मेलन में भी होंगे शामिल
Share

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज  बलरामपुर-रामानुजंगज जिले के तातापानी संक्रांति परब 2023 तथा खैरागढ़ में आयोजित युवक युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होंगे और कोरबा जिले के पाली में प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री  बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 14 जनवरी को सुबह 9.30 बजे कोरबा जिले के अंतर्गत पाली में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे और विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास तथा लोकार्पण करेंगे। वे वहां पाली में 10.35 बजे शिव मंदिर का दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री  बघेल इसके पश्चात् पूर्वान्ह 11.05 बजे पाली स्कूल हेलीपेड से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12.05 बजे बलरामपुर-रामानुजगंज जिले अंतर्गत ग्राम तातापानी पहुंचेंगे और वहां तातापानी संक्रांति परब 2023 में शामिल होंगे।

खैरागढ़ में आयोजित साहू समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन

मुख्यमंत्री दोपहर 1.15 बजे तातापानी से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 2.45 बजे खैरागढ़, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पहुंचेंगे और वहां राजा फतेहसिंह मैदान खैरागढ़ में आयोजित साहू समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन तथा नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वे इसके पश्चात् अपरान्ह 3.55 बजे खैरागढ़ से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 4.25 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर लौट आएंगे।



Share

Leave a Reply