CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने धर्मपत्नी के साथ गृहग्राम बगिया के मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का किया शुभारंभ

CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने धर्मपत्नी के साथ गृहग्राम बगिया के मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का किया शुभारंभ
Share

 रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले स्थित अपने गृह ग्राम बगिया मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का धर्मपत्नी के साथ शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का उद्देश्य जनता अपनी बातों को मुख्यमंत्री जी तक पहुंचा सकें और मुख्यमंत्री जनता का निकट एवं निरन्तर संपर्क बना रहे इस उद्देश्य से कैंप कार्यालय का शुभारंभ किया जा रहा है।

आम जनता को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना एवं प्रशासन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना भारतीय प्रशासन के लिए सचमुच चुनौती भरा कार्य है। इस समस्या का समाधान तभी संभव है जब प्रशासन को जनसाधारण की प्रवृत्ति एवं सोच का सही ज्ञान हो।
जनता और प्रशासन में सही तालमेल रहे और जनता के विचारों को सुना जाएगा। इसके साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लोग अपने विचारों और समस्याओं को हम तक पहुंचा सकते हैं। इस कारण से उनके बीच एक सकारात्मक संबंध स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की व्यवस्था की गई है। यह कैंप कार्यालय आम जनता की समस्याओं और विचारों का सम्मान करते हुए सार्थक समाधान का प्रयास करेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इस कैम्प कार्यालय में अभी आकाश गुप्ता को बैठाया गया है और आगे अधिकारी को यहां का प्रभार दिया जाएगा l यहां के कैम्प कार्यालय का सम्पर्क नंबर है 07764-250061
07764-250062
07764-250068
इस अवसर पर कमिश्नर जी आर चुरेन्द्र, जनसंपर्क विभाग के आयुक्त मयंक श्रीवास्तव, आई जी अंकित गर्ग , कलेक्टर डॉक्टर रवि मित्तल, एस पी शशि मोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे l



Share

Leave a Reply