CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG NEWS : हाथी के हमले से घायल वृद्ध महिला की उपचार के दौरान हुई मौत, पढ़िये पूरी खबर......

CG NEWS : हाथी के हमले से घायल वृद्ध महिला की उपचार के दौरान हुई मौत, पढ़िये पूरी खबर......
Share

कोरबा : वन मंडल कटघोरा के पसान रेंज के अंतर्गत आने वाले पोड़ीकला में हाथी के हमले से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। जिसका उपचार के दौरान मौत हो गयी।


जानकारी के अनुसार वन मंडल कटघोरा अंतर्गत आने वाले वंनाचल क्षेत्र में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। ग्रामीणों के फसल नुकसान तो कर ही रहे है अब जान की सुरक्षा भी भगवान भरोसे है। पसान रेंज में बीती रात ग्राम पंचायत पोड़ीकला के तुमानबहार की सत्तर वर्षीय महिला बुंद्ध कुंवारिया पति रामप्रसाद गोंड को हाथियों के झ़ंड ने अपनी चपेट में ले लिया। हाथियों के हमेले से महिला के सिर और जांघ में गंभीर चोटे आयी थी। जिसे वन अमले ने 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पसान में उपचार के पश्चात पेड्रा अस्पताल में रिफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। वन विभाग के रेंजर धमेन्द्र चौहान ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को तत्काल 25000 की सहायता राशि प्रदान की गयी। बहरहाल हाथियों के उत्पात से ग्रामीण रतजगा करने मजबूर है।
 



Share

Leave a Reply