CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG NEWS: किसान ने कुछ ग्रामीणों की मदद से 6 फीट का मगरमच्छ पकड़ा

CG NEWS: किसान ने कुछ ग्रामीणों की मदद से 6 फीट का मगरमच्छ पकड़ा
Share

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक किसान ने कुछ ग्रामीणों की मदद से मछली पालन के लिए रखे अपने तालाब में डेरा जमाए 6 फीट के मगरमच्छ को पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया।पूरा मामला बिल्हा विकासखंड के ग्राम पंचायत खैरखंडी का है जहां पर मगरमच्छ को पकड़कर ग्रामीण उसे रस्सी से बांध कर वन विभाग का इंतजार करते रहे। बाद में जब वन विभाग की टीम पहुंची तब मगरमच्छ को खुटाघाट बांध में छोड़ा गया।


दरअसल, बिल्हा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खैर कुंडी के किसान रमेश राजपूत ने 6 साल पहले मछली पालन के लिए गांव के ही तालाब को किराए पर लिया था। लेकिन अब इस तलाक में मगरमच्छों ने अपना डेरा जमा लिया है। जिसकी वजह से मछली पालन के समस्या हो रही है। 6 साल से लगातार वन विभाग को इन मगरमच्छों से निजात दिलाने के लिए गुहार लगाई गई, लेकिन कोई सुनवाई ना होने पर अब इन्होंने दूसरे ग्रामीणों के साथ मिलकर खुद ही इन्हें पकड़ना शुरू कर दिया।


एक फंसा जाल में बाकी 2 भागकर नदी में पहुंचे
किसान ने बताया कि तालाब में कई मगरमच्छ ने डेरा जमा लिया है और मछलियों को अब वह खा रहे हैं। परेशान होकर ग्रामीणों की मदद से किसान में तालाब में जाल डालकर मगरमच्छ को पकड़ने कि कोशिश की। इस दौरान 2 बड़े मगरमच्छ बैठकर पास की नदी में चले गए वहीं एक मगरमच्छ जिसकी लंबाई 6 फीट है वह जाल में फंस गया। जिससे ग्रामीणों ने रस्सी से बांध कर रखा था।


खूंटाघाट बांध में बड़ी संख्या में मगरमच्छ
खुटाघाट बांध में बड़ी संख्या में मगरमच्छ मौजूद है। प्रशासन ने इन्हें दुर्लभ प्राणियों की श्रेणी में रखा है। आसपास रहने वाले ग्रामीणों और उनके बीच हमेशा संघर्ष की स्थिति बनी रहती है। पिछले साल बांध में 2 मगरमच्छों का शव मिला था। आशंका जताई गई थी की इनका शिकार किया गया है। लेकिन वन विभाग की तरफ से इन मामलों में कोई कार्रवाई नही की गई थी। कई साल पहले यहां क्रोकोडाइल पार्क बनाने की चर्चा ने चोर पकड़ा था जिसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।



Share

Leave a Reply