CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG NEWS: पढाई को लेकर दबाव बनाना पिता को पड़ा भारी, बेटा घर से बिना बताए कहीं गायब, पुलिस जांच में जूटी

CG NEWS: पढाई को लेकर दबाव बनाना पिता को पड़ा भारी, बेटा घर से बिना बताए कहीं गायब, पुलिस जांच में जूटी
Share

छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक युवक के गुमशुदा होने की खबर सामने आ रही है, अपने बेटे पर पढ़ाई के लिए अधिक दबाव बनाना और हर वक्त नजर बनाकर रखना एक BSP कर्मी को काफी भारी पड़ गया है। पढ़ाई के लिए दबाव बनाने के कारण बेटा घर से बिना बताए कहीं चला गया है। मामले की शिकायत के 24 घंटे बाद भी 11वीं के छात्र का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। हालांकि पुलिस अब परिवार के सदस्यों व दोस्तों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। साथ ही CCTV कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक, भिलाई के सेक्टर-4 के रहने वाले BSP कर्मी चन्नईया का बेटा प्रणय पिरपनैनी 2 अक्टूबर की सुबह लगभग 7 बजे साइकिलिंग के लिए घर से निकला था। जिसके बाद घर नहीं लौटा। चन्नईया ने बताया कि, उनका बेटा पढ़ने में काफी तेज था। वह हमेशा साइकिलिंग करने सुबह घर से निकलता था और आधे घंटे में वापस आ जाता था।


शनिवार को जब वह गया तो वापस नहीं आया। परिजनों ने पहले सभी रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां उसका पता किया। लेकिन जब बेटे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने दोपहर 12 बजे इसकी शिकायत भट्ठी थाने में की।


पुलिस ने कहा- परिजनों ने पढ़ाई के लिए दबाव बनाया था
भट्ठी थाना प्रभारी ब्रजेश कुशवाहा ने बताया कि, इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस गुमशुदा छात्र की तलाश में लगी हुई है। जांच में बात समाने आई है कि परिजनों का बेटे के ऊपर पढ़ाई का अधिक दबाव था। बेटा कोचिंग या अन्य किसी भी कामों से बाहर जाता था तो परिजन उसके ऊपर नजर बनाकर रखते थे। उसे घर से ज्यादा बाहर नहीं जाने दिया जाता था। माता पिता ऐसा अपने बेटे के भविष्य के लिए करते थे, लेकिन बेटा इतना दबाव बर्दाश्त नहीं किया और घर से कहीं चला गया है।



Share

Leave a Reply