CG NEWS : नौकरी लगाने के नाम पर 95 हजार की धोखाधड़ी, जानिये क्या है पूरा मामला....
कोंडागांव : सिक्युरिटी सर्विस मे नौकरी लगाने के नाम पर 95 हजार की धोखाधड़ी की सूचना पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 444/2021 धारा-420 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही करते हुये आरोपियों की पतासाजी कर आरोपी मीना मरकाम एवं रोशन भण्डारी को गिरफ्तार कर कार्यवाही के उपरांत न्यायालय कोंडागांव के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया कु. नरसबती नाग पिता दुखुराम नाग निवासी चिचपोलंग ने 12 दिसंबर को थाने में लिखित आवेदन दिया कि आरोपी मीना मरकाम पति सियाराम मरकाम एवं रोशन भण्डारी के द्वारा प्रार्थिया एवं उनके तीन साथी-सुमित्रा दुग्गा, रसाय मण्डावी, रैयश्रीमती कावड़े को सिक्युरिटी सर्विस मे नौकरी लगाने के नाम प्रत्येक व्यक्ति से 01-01 लाख रूपये मांग कर किस्त के रूप मे पीडि़तों से कुल 95 हजार रूपये की ठगी की गई, नौकरी नही लगने से पैसा वापस मांगने पर नही देने से प्रार्थियों के द्वारा थाने में इस धोखाधड़ी की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल ही दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने अपील की है कि वर्तमान में बस्तर फाईटर्स के लिए बड़ी संख्या में भर्ती की जा रही है। उक्त भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी को भी पैसा न देंवे अगर कोई अभ्यर्थी भर्ती के लिए किसी को पैसा दिए है या किसी भी व्यक्ति द्वारा पैसे की मांग की जा रही है तो तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम कोंडागांव के मोबाईल नम्बर 74709-56665 पर सूचित करें।




