CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG NEWS: दोस्त ने अपने ही दोस्त की तांत से गला घोंटकर की निर्मम हत्या

CG NEWS: दोस्त ने अपने ही दोस्त की तांत से गला घोंटकर की निर्मम हत्या
Share

छत्तीसगढ़ के जांजगीर से दिल-देहला देने वाली खबर सामने आई है, बुधवार देर शाम एक युवक की उसके दोस्तों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी शव को नहर किनारे फेंक कर भाग गए। युवक ने मरने से पहले अपनी पत्नी से फोन पर कहा था कि दोस्त उसे मार डालेंगे। इसके बाद पत्नी ने परिजनों के साथ मिलकर तलाश शुरू की। युवक नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दे दी। वह पुलिस के साथ मौके पर पहुंची, तो वहां युवक की लाश मिली। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 3 फरार हैं।


मुलमुला थाना क्षेत्र के झलमला गांव निवासी विजय भारद्वाज बुधवार शाम को घर में ही था। इसी दौरान शाम करीब 7.30 बजे उसका दोस्त शेट्‌टी बुलाने आया और खाने-पीने की बात कहते हुए साथ ले गया। विजय उसके साथ झलमला-पकरिया के बीच सबरिया डेरा जंगल में पहुंचा तो वहां पहले से तीन युवक और मौजूद थे। सभी ने विजय से मारपीट करना शुरू कर दिया। विजय ने खुद को बचाने का प्रयास किया।


तांत से गला घोंटा
आरोपियों ने मछली पकड़ने वाले तांत से विजय भारद्वाज का गला घोंटा। तांत गले में फंसा कर उसे खींचते हुए करीब 200 मीटर दूर नहर किनारे तक ले गए और हत्या कर दी। इसके बाद शव को छिपाने के उद्देश्य से नहर में फेंक दिया। पुलिस को मौके से शराब की बोतलें भी मिली हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पहले साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद नशे में विजय का गला घोंट दिया। इसके चलते वह ज्यादा संघर्ष नहीं कर सका होगा।


पत्नी पहले परिजन के साथ तलाश करती रही
विजय ने मरने से पहले अपनी पत्नी को कॉल कर कहा कि उसके दोस्त उसे मार डालेंगे। किसी तरह से आकर बचा लो। इस पर पत्नी ने परिजनों को बताया। परिजन काफी देर तक तलाश करते रहे, लेकिन जब पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस तलाश करते हुए नहर के पास पहुंची तो विजय की लाश मिली। पता चला कि शेट्‌टी बुलाने आया था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है और पूछताछ कर रही है। अभी तक हत्या का कारण नहीं पता चला है।



Share

Leave a Reply