BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CG NEWS : शिवरीनारायण मेले की भव्य शुरुआत, श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

CG NEWS : शिवरीनारायण मेले की भव्य शुरुआत, श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
Share

 जांजगीर-चांपा  : प्राचीन धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में हर साल की तरह इस बार भी माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर शिवरीनारायण मेले की भव्य शुरुआत हो गई। मेले की शुरुआत महानदी के त्रिवेणी संगम में श्रद्धालुओं के माघी स्नान से हुई। देशभर से आए श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और इसके बाद भगवान नर-नारायण के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। इस मौके पर राजेश्री महंत रामसुंदर दास के सान्निध्य में साधु-संतों ने भी शाही स्नान किया। मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ एक दिन के लिए शिवरीनारायण मंदिर में विराजते हैं, जिसे देखने के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। माघी पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु चित्रोत्पला गंगा (महानदी) में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। इस दौरान भक्त शिवरीनारायण मेले का भी भरपूर आनंद उठा रहे हैं। यहां रंग-बिरंगी दुकानें, झूले, मनोरंजन और पारंपरिक वस्त्र व खाद्य पदार्थों की भरमार है, जिससे श्रद्धालु जमकर खरीदारी कर रहे हैं। शिवरीनारायण मेला 26 फरवरी महाशिवरात्रि तक जारी रहेगा। 15 दिनों तक चलने वाले इस मेले में हर दिन लाखों श्रद्धालु पहुंचने की संभावना है। सुबह से लेकर देर रात तक मंदिर में दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लगी हुई हैं और भक्ति के सुर गूंज रहे हैं।

 


Share

Leave a Reply